फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गमगीन माहौल में ऋषभ का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना में युवक की मौत के बाद गम में बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। उत्तराखंड के चकराता में हादसे में मौत के बाद सोमवार की देर शाम ऋषभ (22) का शव उनके पैतृक गांव भटौना पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ऋषभ के पिता सुनील मूलरूप से गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना के रहने वाले हैं। सेना से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने मेरठ में मकान बनवा लिया था और परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। बताया कि उनका बेटा ऋषभ उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को वह छुट्टी के चलते अपने चार दोस्तों के साथ कार से उत्तराखंड के चकराता घूमने के लिए जा रहे थे। चकराता क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार 110 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे कार सवार पांचों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि घायल ऋषभ व मेरठ निवासी सेंकी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम को ऋषभ का शव उनके पैतृक गांव भटौना लाया गया। जहां देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऋषभ की एक बड़ी बहन खुशबू है। वह घर में इकलौते बेटे थे। ऋषभ के दादा गांव में ही रहते हैं। वह रिटायर्ड टीचर हैं। वहीं, उनके चाचा चाचा मुंबई में रहकर जॉब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें