फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा नदी के जल स्तर में उफान, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। पहाड़ी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लगातार तीन दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा फिर उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से राजघाट गंगाघाट पर लगी प्रसाद सामग्री की अस्थाई दुकानें पानी की जद में आ गई हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि रविवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 2.20 लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड पर पहुंच गई। पिछले चार दिन में गंगा के जलस्तर में करीब 72 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड की वृद्धि हुई है। फिलहाल बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में दो लाख चार हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि शुक्रवार को कुल पानी की आवक 187346 क्यूसेक हो रही थी। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। दूसरी ओर गंगा का जलस्तर बढ़ने से अप स्ट्रीम के राजघाट गंगा घाट पर लगी दर्जन भर से अधिक प्रसाद सामग्री की अस्थाई दुकान बाढ़ के पानी की जद में आ गई हैं। गंगा का पानी खेतों में घुसने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडीएम वित्त विवेक मिश्र ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें