फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 6 करोड़ से बढ़ेंगे संसाधन, मजबूत होगी पुलिसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नए साल की दस्तक के साथ ही जिले की पुलिसिंग और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की इबारत लिखी जा रही है। पुलिस लाइन से लेकर तहसील मुख्यालयों तक खाकी को और अधिक सशक्त व आधुनिक बनाने के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले को न केवल 1150 नए सिपाही मिलने जा रहे हैं, बल्कि पुलिसकर्मियों के आवास और कार्यस्थल की सुविधाओं पर भी करीब छह करोड़ से अधिक खर्च होंगे। खुर्जा से लेकर सिकंदराबाद तक थानों के सीमा विस्तार से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पुलिस महकमे में सुविधाओं की कमी दूर करने के लिए वर्ष 2026 में निर्माण कार्यों पर विशेष जोर है। महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 23.96 करोड़ रुपये से पुलिस लाइन में 48 लोगों की क्षमता वाले हॉस्टल बैरक का निर्माण किया जाएगा। यह बैरक सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए 13.05 करोड़ रुपये से 200 लोगों की क्षमता वाला हॉस्टल बैरक तैयार किया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से पुलिस लाइन पर दबाव कम होगा। ड्यूटी के बाद जवानों को सुकून भरी नींद मिल सकेगी। खुर्जा और सिकंदराबाद को मिलेंगी सौगातें : इस वर्ष पुलिसिंग का ढांचा भी बदलता नजर आएगा। लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए खुर्जा जंक्शन चौकी को अब थाने में अपग्रेड किया जा रहा है। इससे खुर्जा नगर थाने पर काम का बोझ कम होगा। क्षेत्र के हजारों लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए शहर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सिकंदराबाद क्षेत्र के लिए भी अच्छी खबर है।
स्थानीय विधायक के प्रयासों से यहां नया महिला थाना और सिकंदराबाद देहात थाना बनाए जाने की योजना पाइपलाइन में है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के अंत तक क्षेत्र की जनता को दोनों सौगातें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें