फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहांगीरपुर के 12 गांवों में बिजली गुल, पानी का भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। कपना और शाहपुर फीडर से जुड़े 12 गांवों में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों को वर्ष के पहले दिन ही बिजली कटौती के साथ पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान धर्मेंद्र जादौन ने बताया कि शाहपुर फीडर और कपना फीडर पहले अलग-अलग थे लेकिन अब दोनों फीडर को एक ही जगह पर जोड़ दिया गया है, जिससे कोई भी एक फीडर में सप्लाई बाधित होने पर दूसरे की सप्लाई भी रुक जाती है। इसी तरह बीते तीन दिनों से क्षेत्र के गांवों में आपूर्ति बाधित हो रही हे। दोनों फीडर में बारी-बारी फॉल्ट हो से समस्या सामने आ रही है।
चिंगरावली, उमापुर, रखेड़ा, मुमरेजपुर नगलिया, शाहपुर कला, फिरोजपुर, गोठनी, कपना समेत 12 गांवों की बिजली गुल है। ग्रामीण धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को करीब ढाई बजे बिजली गुल हो गई थी, तो बुधवार दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू हो सकी। फिर बुधवार रात को नौ बजे सप्लाई बाधित हो गई और बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इससे घरों में पानी की किल्लत बनी रही, जिससे स्नान समेत रोजमर्रा के कार्य रुक गए। घरों व दुकानों में रखे इन्वर्टर बैटरी भी ठप हो गए। हरिओम सिंह ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी समस्या रहती है। इस संबंध में ऊर्जा निगम कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया था।
निगम के अवर अभियंता रामआसरे ने बताया कि उन पर जेवर खंड के तीन उपकेंद्र की जिम्मेदारी है। अभी जहांगीरपुर में बिजली कटौती की जानकारी नहीं है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें