अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे
- फोटो : getty
बुलंदशहर। नगर पालिका में ठेके पर सफाईकर्मियों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव के विपरीत टेंडर जारी कर दिया गया। पहले ही पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त स्तर से की जा रही है। अब नया फर्जीवाड़ा खुलने के बाद अफसर गर्दन बचाने में जुटे हैं।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर की ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए 154 सफाईकर्मियों को ठेके पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया। कुछ सभासदों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा तो की, लेकिन सहमति नहीं बनी।
अंत में 154 सफाईकर्मियों को ठेके पर रखने का ही प्रस्ताव लिखित में पास हुआ। नगर पालिका ने बोर्ड में पास प्रस्ताव के विपरीत 200 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखे जाने की निविदा आमंत्रित कर ली।
नियमानुसार यदि सफाईकर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई तो इसे बोर्ड में पास कराना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने मनमानी करते हुए टेंडर जारी कर दिया। गौरतलब है कि सफाईकर्मियों की नियुक्ति को लेकर इस विवादित ठेके की पहले ही जांच चल रही है।
शर्तों में फेरबदल कर टेंडर निकाला गया, जिसको निरस्त किया गया। नियमों को ताक पर रखकर टेंडर जारी कर दिया था। आरोप था कि नगर पालिका नगर पंचायत और अन्य किसी संस्था में कार्यरत व्यक्ति टेंडर के लिए आवेदन कर सकता था, अफसरों ने जो विज्ञापन निकाला, उसमें मनमाने तरीके से शर्तों में फेरबदल कर दिया। दूसरी बार निकाले गए टेंडर में भी यही गलती हुई। पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त स्तर से की जा रही है।