फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वंदे भारत एक्सप्रेस में अगले एक महीने तक नहीं मिल रहा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। 15 दिन पहले ठहराव शुरू होने के बाद से वंदे भारत एक्सप्रेस में आरक्षण के लिए होड़ लगी है। जिस वजह से अगले माह तक ट्रेन में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। अभी भी 15 से 20 सीटों की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

आनंद विहार से अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव खुर्जा जंक्शन पर 12 जून से शुरू हो गया है। कम समय में आयोध्या, लखनऊ व कानपुर जाने के लिए वंदे भारत बेहतर ट्रेन है। इसलिए लोग वंदे भारत एक्सप्रेस में आरक्षण करा रहे हैं।
आलम यह है कि ट्रेन में दस जुलाई तक सारी सीटें भर गई हैं। अब केवल वेटिंग के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। खुर्जा निवासी चिराग गर्ग ने बताया कि परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर घूमने की योजना बना रहे थे। ऐसे में वंदे भारत में आरक्षण के लिए प्रयास किया, लेकिन अभी वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन



Iवंदे भारत एक्सप्रेस में सीट के लिए बुकिंग शुरू हो गईं हैं। फिलहाल कम वेटिंग चल रही हैं। जुलाई माह के पहले सप्ताह तक सीट उपलब्ध नहीं है। इसके बाद कन्फर्म आरक्षण हो सकते हैं। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें