फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवाराें को किया सम्मानित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम ने कलक्ट्रेट में तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवाराें को सम्मानित किया। इस दौरान जनपद भर में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में तिरंगा फहराते हुए सलामी दी गई।
डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट में झंडा फहराया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/परिजनों एवं देश की रक्षा करने वाले सेना के जवानों के कार्यो/समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराते हुए अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दें। हम सभी प्रण लें कि स्वतंत्रता सेनानी एवं सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए उन्हें लाभान्वित करेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में पौधा भी रोपित किया गया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जिला पंचायत भवन और कुष्ठ आश्रम में भी पहुंचकर झंडा फहराया। उन्होंने कुष्ठ आश्रम और जिला महिला अस्तपाल में फल आदि भी वितरित किए। इस अवसर सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर और सीएमएम महिला अस्पताल डॉ. ज्योत्स्ना आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर नुमाईश ग्राउंड में खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी पंडाल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत लाभार्थी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में भी डीएम शामिल हुए। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्रों में भजनपाल भाटी इंटर कॉलेज ककोड़ की छात्रा मोनिका सोलंकी समेत कई छात्राओं को सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन विभाग की ओर से 9 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 5 को व्हीलचेयर 4 दिव्यांजनों को बैसाखी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक उषा सिरोही और सीडीओ अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद के 101 स्वयं सहायता समूहों को 3 करोड़ 61 लाख की धनराशि का चेक डीएम द्वारा प्रदान किए गए। वहीं, टांडा स्थित स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने झंडा फहराया। उपक्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, पूर्व प्रशिक्षक अनिल कुमार और पालिका सभासद लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने पालिका परिसर व भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

स्कूलों और कॉलेजों में हुए विविध कार्यक्रम
बुलंदशहर। स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। सेंट मोमिना विद्यालय में प्रबंधक शाह फैसल ने झंडा फहराया किया। प्रधानाचार्या सविता सिंह और उप प्रधानाचार्या संतोष सिंह मौजूद रहे। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में मुख्यातिथि डॉ. संजय राणा, डॉ. मीनाक्षी राणा, प्रदीप आर्य, स्कूल की अध्यक्ष वेदिका सिंह और प्रधानाचार्या पवनदीप कौर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। आजाद पब्लिक स्कूल में चेयरमैन वासिक आजाद, अध्यक्ष शारिक आजाद और प्रधानाचार्य नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में संस्थापक नंद कुमार शर्मा और चेयरमैन सौरभ पचोरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राम किशन, सेवानिवृत्त मेजर हरवीर सिंह और हजरतपुर प्रधान विजय सिंह आदि ने झंडा फहराया। लाल तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभासद सुनील शर्मा और रोटरी क्लब स्पार्कल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने झंडा फहराया। रैनेसा स्कूल में मुख्य अतिथि बीबी शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा और प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। मार्डन पब्लिक स्कूल में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, सदस्य राजेश गर्ग, ब्रजमोहन गुप्ता आदि के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल और डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कार्यालयों में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस
बुलंदशहर। संभागीय परिवहन कार्यालय पर एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम, स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, आईएमए के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार और सचिव डॉ. संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार रघुवंशी एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान 80 वर्ष पूरी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर अध्यक्ष देवेश त्यागी के साथ मिलकर पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस मनाया। बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति के जिला कार्यालय पर समिति के सदस्यों ने झंडा फहराया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महावीर सिंह को किया सम्मानित
बुलंदशहर। एसडीएम सदर आशीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महावीर सिंह के आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान खुर्जा एसडीएम लवी त्रिपाठी, तहसीलदार सदर मलखान सिंह और जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के सचिव पीके शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं, लायंस क्लब एलिट के सदस्यों ने भी एकजुट होकर गणतंत्र दिवस मनाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बुद्धिस्ट एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया बैक्सी द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा (उप्र) की जिलाध्यक्ष डेजी रानी मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मधुबन ह्यूमन डेवलपमेंट रेरौरसेस सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक प्रियंका अग्रवाल ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया।
राजेंद्र सिंह ई-साइकिल दौड़ में रहे अव्वल
बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में सेवा कल्याण एवं विकास संस्थान दिव्यांगों के बीच ई-साइकिल दौड़ का शुभारंभ संस्थान की अध्यक्ष डॉ. राज तेवतिया ने किया। सचिव केपी सिंह ने बताया कि दौड़ में राजेंद्र सिंह प्रथम, भूपेंद्र सिंह द्वितीय और बिजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ अभिषेक पांडेय द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. एसडी शर्मा, सुभाष गांधी, धर्म सिंह और प्रशांत बाल्मीकि आदि शामिल रहे। आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी ने संविधान संकल्प जागृति तिरंगा यात्रा निकाली।
सजी कवियों की महफिल
बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत के सभागार में जिला प्रशासन और रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स की ओर से मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मुकेश गुप्ता ने की और संचालन डॉ. अक्षय प्रताप अक्षय और सैय्यद अली अब्बास नौगांवी ने की। कवियों ने एक के बाद एक अपनी कविता और शायरी से सम्मेलन में मौजूद सभी को वाह-वाह कहने पर मजबूर दिया। मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र कुमार और एसपी सिटी सुरेंद्र तिवारी, एसपी देहात हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
कस्बों-देहात में शान से फहराया तिरंगा
- डॉ. अतुल तेवतिया व बसंती देवी पीजी कॉलेज देवली में विधायक बिमला सोलंकी रहीं मुख्य अतिथि
गुलावठी/ औरंगाबाद/डिबाई/अनूपशहर/नरौरा। गुलावठी में गायत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि पालिका ईओ मुक्ता सिंह, डॉ. सविता तेवतिया, डॉ. अतुल तेवतिया व बसंती देवी पीजी कॉलेज देवली में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बिमला सोलंकी एवं कॉलेज सचिव राजकुमार सिंह ने झंडा फहराया। नगर पालिका में चेयरमैन काले खां कुरैशी ने तिरंगा फहराया। लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के डायरेक्टर शोएब मेवाती और प्रधानाचार्या सतपाल कौर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक अनिल शर्मा एवं प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और प्रबंधक सुनील गोयल, कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बीना कौशिक, प्रधानाचार्य दिनेश कौशिक, एससीएएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि वीरेंद्र अग्रवाल एवं प्रशासक मयंक अग्रवाल, मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक वीपी सिंह, आदर्श बाल शिक्षा केंद्र जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक प्यारेलाल शर्मा ने झंडा फहराया।
डिबाई क्षेत्र के कर्णवास, दानपुर, कसेरकलां, भीमपुर आदि स्थानों पर लोगों ने ध्वजारोहण किया। तहसील में एसडीएम मोनिका सिंह, चंद्रशेखर पार्क व घंटाघर पर चैयरमेन कयाम गाजी ने ध्वजारोहण किया। औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अख्तर मेवाती, अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में प्रधानाचार्य कैप्टन पीके शर्मा, नेशनल पब्लिक स्कूल में कॉलेज चेयरमैन अंकुर अग्रवाल, आरके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आरिफ सैफी, अंगूरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक विनोद शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन कार्यालय स्थित नगराध्यक्ष ललित अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर रामबाबू गुप्ता, व्यापारी सुरक्षा फोरम के कोषाध्यक्ष आरिफ सैफी के प्रतिष्ठान पर झंडा फहराया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, आदर्श बाल शिक्षा सदन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली और चेयरमैन अख्तर मेवाती ने ध्वजारोहण किया।
विधायक ने कई संस्थानों में किया ध्वजारोहण
जहांगीराबाद। क्षेत्र में विधायक संजय शर्मा ने कई संस्थानों में ध्वजारोहण किया। चेयरमैन डॉ. सूरजभान माहुर ने नगरपालिका परिषद कार्यालय, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक गौरव बंसल, बीके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक बीएन शर्मा, सेंट जोसफ में फादर जिमी, भाजपा कार्यालय पर अध्यक्ष रामपाल लोधी ने झंडा फहराया। अनूपशहर ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख मीनू राघव, नगरपालिका पर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, तहसील पर एसडीएम पदमसिंह, बार कार्यालय पर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह वालियान ने राष्ट्रध्वज फहराया। एसडीपीडी, पीएसपीए विद्या मंदिर, जेवीएम सिटी कैंपस, डीपीएस दुगरऊ, गुरूकुल,जी ग्र्रेट स्कूल, कांतीप्रकाश सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर, डीपीबीएस महाविद्यालय, एलडीएवी इंटर कॉलेज, जीडीएवी इंटर कॉलेज, शिवा कान्वेंट स्कूल, आदि शिक्षण संस्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। शहीद स्मारक व अंबेडकर पार्क पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
एसडीएम ने तहसील पर फहराया तिरंगा
शिकारपुर। तहसील क्षेत्र के कार्यालयों एवं स्कूलों में झंडा फहराया गया। तहसील में एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने झंडा फहराया। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह, थाना सलेमपुर में प्रभारी प्रताप सिंह बालियान, विकास खंड कार्यालय व परशुराम चौक पर ब्लॉक प्रमुख कुसुम शर्मा के पति राकेश शर्मा, हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या गार्गी शर्मा, मां भगवती इंटर कॉलेज में सुमनलता सिंघल, रावत पब्लिक इंटर कॉलेज में महताब सिंह रावत, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कमल कुमार, ओलम्पियन पब्लिक स्कूल में हरेन्द्र सिंह, एसकेडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विजय कुमार ने तिरंगा फहराया।
स्याना और खानपुर में भी फहराया गया तिरंगा
स्याना/खानपुर। स्याना में विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट ने ब्लाक, भाजपा नगर मंडल कार्यालय व देहरा प्राइमरी स्कू ल में ध्वजारोहण किया गया। मंडल महामंत्री मुकेश भारद्वाज व पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। तहसील में एसडीएम सुभाष सिंह, नगरपालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष नंदराम जाटव, रालोद के कैम्प कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजमोहन त्यागी ने भी ध्वजारोहण किया। खानपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने झंडा फहराया। नरौरा नगर परमाणु ऊर्जा की अणुविहार कॉलोनी में निदेशक डीडी जैन एवं संयंत्र परिसर में मुख्य अधीक्षक एसबी शैल्के ने ध्वजारोहण किया। सीआईएसएफ काम्पलेक्स में कमांडेंट नरेन्द्र देवरारि, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में अध्यक्ष सुभाष जिंदल और इरिगेशन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

शहीद पार्क पर ध्वजारोहण न होने से रोष
खानपुर। नगर के मुख्य बाजार में शहीदों की स्मृति में स्थित शहीद पार्क पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण न होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। ध्वजारोहण न होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी वायरल वीडियो में नगर पंचायत के अधिकारियों पर दोषारोपण करते हुए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी शिवदत्त शास्त्री के परिजनों ने अधिकारियों को शिकायत भेजकर दोषी लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शहीद पार्क के निर्माणाधीन होने के कारण ध्वजारोहण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें