बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काहिरा में हुए खूनी संघर्ष के मामले में छह नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ शनिवार को खेत की मेढ़ लगाने गई थी। तभी दूसरे पक्ष के हुकुम सिंह, शिब्बू, पिंटू, कुमरेश, सोनू, हुकुम और एक अज्ञात रिश्तेदार ने लाठी-डंडे और कसला आदि ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके पति के सिर पर भी प्रहार किए गए, जिससे वह बेहोश होकर खेत में गिर गए। आरोपियों ने उससे अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। पति का मोबाइल भी गायब हो गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोगों मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। देहात कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद