फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भट्ठा मजदूर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सिकंदराबाद विलाप करते मृतक बबलू के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खेत में घायल मिले भट्ठा मजदूर बबलू (45वर्ष) की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी पिंकी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सेखुपुर जगना थाना बनिया ढेर जनपद संभल निवासी पिंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह परिवार के साथ गांव अंधेल स्थित भट्ठे पर रहती हैं। गांव जोट मकनपुर थाना औरंगाबाद निवासी मनित गुर्जर भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे मनित उनके पति बबलू को घर से बुलाकर ले गया था। काफी देर तक पति के नहीं आने पर वह अपने पुत्र जीवन के साथ पति की तलाश में निकलीं। भट्ठे के पास में ही खेत में उनके पति लहूलुहान हालत में मिले। पास में शराब की बोतल गिलास, खून से सना पत्थर पड़ा हुआ था। शनिवार को उपचार के दौरान उनके पति की मेरठ में मौत हो गई। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मनित को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें