खुर्जा में बघराई कट के पास बाइक में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
खुर्जा। शिकारपुर मार्ग पर चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने कूदकर जान बचाई। खुर्जा के सिकरी गांव निवासी विवेक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार सुबह अपने दोस्त आदित्य के साथ बाइक से घर आ रहे थे। जब वह शिकारपुर मार्ग पर बगराई कट के पास पहुंचे, तभी तेज धमाके के साथ इंजन में आग लग गई। विवेक व आदित्य बाइक से कूद गए। बाइक सड़क पर गिर गई और जलने लगी।