फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैटरी रिसाइकिल फैक्टरी के मालिक और जीएम खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सिकंदाबाद औद्योगिक क्षेत्र ​स्थित फैक्टरी का बंद गेट संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैटरी रिसाइकिल की फैक्टरी बैट-एक्स में प्रोडक्शन इंजीनियर समेत दो कर्मचारियों की मौत मामले में दर्ज कर ली गई है। मृतक अंशुल चौहान के भाई अंकित ने फैक्टरी मालिक, जीएम और अन्य बड़े अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैटरी रिसाइकिल करने वाली बैटएक्स फैक्टरी में मंगलवार सुबह ट्रायल के दौरान गैस रिसाव से तीन कर्मचारी बेहोश हो गए थे। जिसमे सत्येंद्र निवासी बिसाइच गुलावठी और अंशुल चौहान निवासी गांव दोलारी थाना मूंढापांडे मुरादाबाद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गिरीश निवासी माधोगढ़ी का अभी नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अंशुल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक पुलिस हादसे के मुख्य कारण तक नहीं पहुंच सकी है। मंगलवार को सत्येंद्र के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर फैक्टरी के गेट पर धरना दिया था। कार्रवाई व मदद का आश्वासन मिलने के बाद धरने से उठे थे। अधिकारियों ने फैक्टरी के मालिक, जीएम और अन्य अफसरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इनमें से कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन



मृतक अंशुल के भाई अंकित की तहरीर के आधार पर कंपनी के मालिक, जीएम व अन्य अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें