बुलंदशहर। नगर के मेरठ रोड स्थित शांतिद्वीप रिसोर्ट में 13 सितंबर को म्यूजिकल नाइट का आयोजन अमर उजाला, खालसा पब्लिक स्कूल व बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
म्यूजिकल नाइट में हरियाणवी कलाकार रेणुका पंवार अपनी प्रस्तुति देंगी। गायिका रेणुका पंवार के थारी ऊंची हवेली हमारा घर टपके... और बावन गज का दामन...से प्रसिद्धि मिली है। अब उनका नया गाना आया है मैं सब छोड़कर आई भोला शंकर अपना बना लो जी, रे मैंने छैल छबीला कहा करे ने धूम मचा रखी है। युवाओं में उनके गानों को लेकर खासा क्रेज है। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लोग झूमेंगे और गाने को मजबूर हो जाएंगे।
म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के एसोसिएट स्पांसर अश्विनी बंसल प्रकाशमय सोलर, पावर्ड वाय सुनील सिंह चेयरमैन अन्नदाता किसान संघ व राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप जनकल्याण समिति, राजीव चौधरी डायरेक्टर शांतिद्वीप रिसोर्ट, गगन शर्मा कृष्णा ऑटो, स्पांसर डा. अनिल सिंघल आर्थोंकेयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ. डीपी सिंह ओम ट्रॉमा सेंटर खुर्जा रहेंगे।