फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा में उफान बरकरार, नरौरा बैराज पर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा जलस्तर

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में गंगा के पानी की जद में आई फसल। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जिले में गंगा नदी उफान पर है। बाढ़ जैसे हालात बनने से जगह-जगह कटान जारी है। खेतों में पानी भरा होने से किसान मायूस हैं। बिजनौर बैराज से शनिवार को फिर 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। नरौरा गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 30 हजार क्यूसेक की वृद्धि के साथ बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 2.21 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 221804 क्यूसेक पानी पास किया जा रहा है। साथ ही एलजीसी नहर में मात्र एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर अहार क्षेत्र में भी जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसके साथ कई जगह कटान शुरू हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसान मायूस हैं। किसान जगदीश व राजेंद्र ने बताया कि गंगा किनारे उगाई गई सभी फसलों में पानी भरा हुआ है। जिससे फसल खराब हो रही है। अनूपशहर में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से शनिवार सुबह 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के रविवार दोपहर तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार ने बताया कि गंगा इस वक्त खतरे के निशान से मात्र 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मोहल्ला पवित्र पुरी स्थित लाल महादेव घाट से गंगा आबादी की ओर बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को गंगा घाट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियां और लेखपाल अलर्ट हैं। एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि कटान स्थलों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें