रैनेसा स्कूल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी व पुरस्कार के साथ टीम के खिलाड़ी व शिक्ष
बुलंदशहर। रैनेसा स्कूल में दो दिवसीय आठवें अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार हो गया। इसके फाइनल मुकाबले में रैनेसा स्कूल की टीम ने संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रैनेसा स्कूल में बृहस्पतिवार को शुरू हुए वॉलीबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन रैनेसा स्कूल, बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल, सनराइज ग्लोबल स्कूल व संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में रैनेसा स्कूल की टीम ने बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से हराया। संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सनराइज ग्लोबल स्कूल की टीम को 2-1 अंकों से हराया। तीसरा मुकाबले में बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने सनराइज ग्लोबल स्कूल की टीम को 2-1 अंकों के अंतर जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबला रैनेसा और संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच हुआ। इसमें रैनेसा ने जीत हासिल की। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक माथुर और उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।