बुलंदशहर। वायु प्रदूषण से खुर्जा के लोगों को सोमवार काे राहत मिली, लेकिन बुलंदशहर का एक्यूआई 200 के पार चलने से परेशानी बनी हुई है। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने, कूड़ा-कचरा जलना बंद न होने और सड़कों पर जाम से निजात न मिलने पर लोगों को वायु प्रदूषण झेलना पड़ रहा है। सोमवार को शहर का 269 तो खुर्जा का 186 औसत एक्यूआई रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि हवा ठहर जाने और मौसम बदलने से शहर का एक्यूआई 200 से अधिक बना हुआ है। हवा की गति तेज होने पर एक्यूआई में सुधार देखने को मिलेगा। संवाद