फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोल्डन कार्ड बनाने में बुलंदशहर प्रदेश में छठवें नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 30 नवंबर को प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड को लेकर विशेष अभियान चला। इसमें बुलंदशहर प्रदेश में छठवें नंबर पर रहा। जिले में 246 ने आवेदन किए, इसमें 223 के स्वीकृत हो गए हैं और शेष की प्रक्रिया चल रही है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड से वंचित परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत जिन परिवारों में से एक सदस्य का कार्ड बनाया जा चुका है। शेष परिवार के सदस्य के कार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन शिविर लगाए जा रहे हैं। रविवार को प्रदेशभर में आयुष्मान पात्र के गोल्डन कार्ड के लिए विशेष अभियान चला। बताया कि अभियान के दौरान साल 2011 की सूची में शामिल परिवार, अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक शामिल हैं। ऐसे परिवार जिनके सदस्यों की संख्या छह या छह से अधिक है और उनका डाटा पोर्टल पर है। वे सभी अपने गोल्डन कार्ड बनवा सकते है। इसके अलावा 70 वर्ष या उससे अधिक वरिष्ठ नागरिकों के पात्रता श्रेणी के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें