फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन खतरे में

Fri, 21 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 15 हजार श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन खतरे में है। श्रमिकों ने तीन वर्ष बीतने के बाद भी रजिस्ट्रेशन रिन्युवल नहीं करवाया। यदि वह जल्द नहीं जागे तो उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

जिला मुख्यालय स्थित श्रम विभाग में जिले के 60 हजार श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। ऐसे श्रमिकों को सरकार की ओर से श्रमिक हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन


15 हजार ऐसे श्रमिक हैं, जिन्होंने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन रिन्युअल नहीं कराया। जबकि नियम है कि रजिस्ट्रेशन प्रत्येक वर्ष रिन्युअल करवाना जरूरी है। ऐसा नहीं है कि ऐसे श्रमिकों को विभागीय अफसरों ने समय-समय पर अवगत नहीं कराया हो।

बावजूद इसके वह नींद से नहीं जागे और विभाग ने ऐसे श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी कर ली है। सहायक श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि जिन श्रमिकों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन रिन्युअल नहीं कराया है।
विज्ञापन


वह इस माह के अंत तक हरहाल में करा लें। अन्यथा एक मई को उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों से ऐसे श्रमिकों की लिस्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें