बुलंदशहर। गांधी जयंती पर जिला खेल विभाग क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कराएगा। इसके लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण बुधवार को जिला खेल कार्यालय में जरूर करा लें। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ आयोजित होगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर इस वर्ष भी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भाईपुरा होते हुए पुन भट्ठे पर आकर संपन्न होगी।जो खिलाड़ी प्रतिभाग करना चाहते हैं वे अपना पंजीकरण एक अक्तूबर को जिला खेल कार्यालय में कराकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर लें।