फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रेफर होकर आए मरीज को भर्ती करने से किया इन्कार, फर्श पर लेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में लगातार अव्यवस्था देखने को मिल रही है। अब सड़क हादसे में घायल होने पर जहांगीराबाद से रेफर होकर आए मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल सका। भर्ती न किए जाने पर मरीज फर्श पर लेट गया। जानकारी उच्च अफसरों तक पहुंची तो उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी गुड्डू सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन उसे जहांगीराबाद सीएचसी पर ले गए। सीएचसी स्टाफ ने युवक की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर कर दिया।
यहां पहुंचने के बाद इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। भर्ती न किए जाने पर दर्द के चलते मरीज फर्श पर ही लेट गया। बाद में जिला चिकित्सालय के सीएमएस ने मरीज को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मरीज को भर्ती क्यों नहीं किया गया इसकी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मरीज भर्ती है और इलाज चल रहा है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें