फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित होंगी तीन शिक्षिकाएं

Wed, 10 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल डिवर्मिंग डे पर गोविला गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय पर ताला लटका मिला। वहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षिकाएं हाजिरी लगाकर गायब मिलीं।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों स्कूलों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एबीएसए ने लापरवाही के आरोप में दोनों स्कूलों की तीन शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे एबीएसए सुनील कुमार मुदगल गोविला गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। महत्वपूर्ण दिन होने के बावजूद स्कूल पर ताला लटका मिला। इसके बाद एबीएसए गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां शिक्षिका अनुपमा कुमारी और शिखा त्यागी बिना सूचना के स्कूल से गायब मिलीं। रजिस्टर चेक करने पर उनकी हाजिरी बुधवार को एडवांस में लगी मिली।

एबीएसए ने बताया कि जूनियर स्कूल की प्रधानाध्यापिका निधि अग्रवाल और प्राथमिक की शिक्षिका अनुपमा कुमारी व शिखा त्यागी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें