फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लापरवाही पर 17 निजी स्कूलों की मान्यता पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यू-डायस पोर्टल पर मांगी गई सूचना देने में स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। समय पूरा होने के बाद भी जिले के 17 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने यू-डायस पर डाटा नहीं भरा है। ऐसे स्कूलों को बीएसए ने दो दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि इसके बाद इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर भरवाया जा रहा है। इसमें स्कूलों में बच्चों से लेकर शिक्षकों की संख्या एवं तमाम मूलभूत सुविधाएं स्कूलों को भरनी हैं। प्रत्येक दिन शासन स्तर से इनकी निगरानी होती है।
जिले में संचालित चार हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों का प्रोफाइल और शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं का पूरा ब्योरा अपडेट होना था। अब जब समय निकल गया तो हुई समीक्षा में मालूम हुआ कि जिले में अभी 17 स्कूलों ने पोर्टल पर जानकारी नहीं भरी है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी इन स्कूलों की ओर से लापरवाही बरती गई है। अभी शासन से इसे पूरा करने के लिए दो दिन का समय और दिया गया है। दो दिन के भीतर डाटा नहीं भरा गया तो इन स्कूलों की मान्यता को निरस्त कर दिया जाएगा। इन स्कूलों की सूची सभी बीईओ को भेज दी गई है। बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि इनसे संपर्क कर अवगत कराएं कि इन स्कूलों ने अभी तक यू-डायस पर मांगा गया डाटा क्यों नहीं भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें