फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर से प्रत्याशी घोषित करते ही बसपा में शुरू हो गई बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बसपा में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्यारे लाल जाटव ने अपनी पत्नी का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया है। पार्टी के जिला सचिव ने पार्टी पदाधिकारियों पर रुपये लेकर टिकट देने और पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद आसिफ गाजी की पत्नी शबाना को नगर पालिका बुलंदशहर से और इदरीश की पत्नी नगमा को शिकारपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई। पार्टी के पूर्व जिला महासचिव प्यारे लाल जाटव ने बगावत कर अपनी पत्नी दीपिका का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करा दिया। स्याना क्षेत्र निवासी जिला सचिव नवीन प्रधान ने भी बगावती रुख अपना लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। रुपये लेकर बाहरी दलों से आने वाले नेताओं टिकट दे रहे हैं।
विज्ञापन


रोचक हुआ नगर पालिका बुलंदशहर का चुनाव
नगर पालिका बुलंदशहर सीट पर आसिफ गाजी की पत्नी शबाना को बसपा के प्रत्याशी बनाने से बुलंदशहर सीट पर चुनाव रोचक हो चुका है। इस सीट पर सपा ने अर्चना पांडा और भाजपा ने दीप्ति मित्तल पर दांव खेला है। ध्रुवीकरण होने से बसपा प्रत्याशी को फायदा हो सकता है।

पार्टी के पूर्व महासचिव की पत्नी ने निर्दलीय नामांकन किया है। उनसे बात की जा रही है। पार्टी के हित में ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। रुपये लेकर टिकट देने के जिला सचिव के आरोप निराधार हैं। - कमल राजन, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें