फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रेबीज से मौत मामले को महानिदेशक ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र में रेबीज से बुजुर्ग की मौत मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ ने परिजनों से वार्ता कर सोमवार को महानिदेशक को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, मृतक के संपर्क में आए छह से सात लोगों को मंगलवार को जिला चिकित्सालय में एआरवी लगाई जाएगी जबकि 25 लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र शर्मा की परिजनों ने रेबीज से मौत होने की बात कही। जिले में रेबीज से मौत हो जाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने संज्ञान में लेकर सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। विभाग ने राजेंद्र शर्मा के परिवार से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी की रिपोर्ट बनाकर इलाज से संबंधित दस्तावेज के साथ महानिदेशक को भेजी है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मृतक परिवार से मामले में जानकारी की गई। परिजनों ने कुत्ते के काटने के बाद एआरवी न लगाने की जानकारी दी। अभी तक परिवार के सदस्यों समेत गांव के करीब 25 लोगों को एआरवी लगा दी गई है। परिजनों ने छह से सात अन्य लोगों को भी एआरवी लगवाने की मांग की। मंगलवार को इन सभी को भी जिला चिकित्सालय से एआरवी लगवा दी जाएगी। पूर्व में एआरवी की पहली डोज लगवा चुके 25 लोगों को मंगलवार को एआरवी की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें