फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: म्यूल खातों में ट्रांसफर की जा रही साइबर ठगी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। म्यूल खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाया जा रहा है। जनपद में ऐसे खातों के प्रकाश में आने के बाद साइबर सेल सक्रिय हो गया है। साइबर पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक थाना साइबर क्राइम हर्ष गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि केंद्र सरकार के पोर्टल एनसीआरपी व समन्वय पोर्टल पर कुछ म्यूल खातों की जानकारी दी गई, जिनमें साइबर अपराध से संबंधित वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि का लेनदेन किया जा रहा था। उक्त खातों की जांच में सामने आया है कि सेंट्रल बैंक, यूको बैंक और इंडियन बैंक में खोले गए तीन खातों का प्रयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है।
जांच में प्रकाश में आया कि तीनों बैंक खाते कुमरपाल पुत्र शिव सिंह निवासी धमैड़ा बस स्टैंड, नया गांव बुलंदशहर नाम के व्यक्ति के हैं। इन खातों को सक्रिय करने के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया है, वह भी उसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इन खातों के खिलाफ कई शिकायत हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के खाते में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से पांच शिकायतें दर्ज हैं, इंडियन बैंक के खाते में कर्नाटक और महाराष्ट्र से पांच शिकायत तथा यूको बैंक के खाते में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से पांच शिकायतें दर्ज हैं। तकनीकी विश्लेषण से यह भी जानकारी मिली कि बुलंदशहर के इन बैंक खातों का संचालन ऑनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था। ठग इन खातों का इस्तेमाल देशभर में लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद ठगी गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए कर रहे थे।
तीनों म्यूल खातों को फ्रीज करा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नरेश कुमार, एसपी क्राइम एवं साइबर सेल एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि म्यूल खातों को फ्रीज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें