फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां पढ़ें और बढ़ें : गुर्जर

Thu, 18 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
कन्या विद्याधन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कन्या विद्याधन योजना की शुरूआत इसलिए की गई है कि बेटियां पढ़े और हर क्षेत्र में आगे बढ़े।’ यह बात सपा सरकार के प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर ने मंगलवार को कन्या विद्या धन के चेक वितरण समारोह में कही।
विज्ञापन


स्नेहा गार्डन में डीआईओएस कार्यालय की ओर से आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड की 492 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक दिए गए। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत करवाया।

सीडीओ जसजीत कौर ने छात्राओं से कन्या विद्याधन की राशि का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह जिस क्षेत्र में जाना चाहती है। वह उस क्षेत्र को चुनकर उसके अनुरूप आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। डीआईओएस वीन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले की 1138 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना में शामिल किया है। इनमें से यूपी बोर्ड की 492 छात्राओं को कन्या विद्या धन की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

शेष छात्राओं का सत्यापन चल रहा है और सत्यापन पूरा होते ही योजना की राशि प्रदान कर दी जाएगी। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, दर्जा प्राप्त मंत्री राजीव लोधी, हितेश कुमार, राहुल यादव, अब्दुल रब, ठा. सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें