फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राशन घोटालाः एफआईआर के बाद पीसीएफ का ठेका भी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ब्लॉक में तीन हजार क्विंटल राशन घोटाले के मामले में अब परिवहन ठेकेदार रविंद्र सिंह को पीसीएफ ने भी काली सूची में डाल दिया है। साथ ही फर्म का ठेका भी निरस्त किया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर ब्लॉक में तीन हजार क्विंटल राशन का गबन प्राइवेट कर्मचारी अंकुर, राशन माफिया वकील खान, लेबर मेट शिवकुमार उर्फ शिब्बू, प्रवीण, पिंकी व अन्य ने मिलकर किया था। कोटेदारों तक समय से राशन पहुंचाने के मामले में लापरवाही बरतने और नियत जिम्मेदारी का निर्वहन न करने पर आरोपियों के साथ परिवहन ठेकेदार रविंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शासन ने खाद्य विपणन अधिकारी जेया अहमद करीम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, विपणन निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक को निलंबित किया था। साथ ही खाद्य विभाग ने परिवहन ठेकेदार रविंद्र सिंह को काली सूची में डाला गया था। अब विभाग के कार्यकारी निदेशक (उर्वरक) विनोद कुमार पटेल ने आदेश जारी करते हुए पीसीएफ में संचालित ठेके को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें