फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ई-केवाईसी नहीं होने पर 24,864 लाभार्थियों का राशन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर तहसील क्षेत्र में 24,864 लाभार्थियों के राशन वितरण पर रोक लगा दी गई है। इनकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हो सकी है। अब उन्हें ई-केवाईसी कराने के बाद ही राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षक देवेंद्र तोमर ने बताया कि शासन ने सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य है। तहसील क्षेत्र में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के 24,864 सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है। ऐसे सभी सदस्यों का राशन रोक दिया गया है।
बिना ई-केवाईसी के किसी को भी राशन नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वह राशन विक्रेता के यहां अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसरी कराने के बाद ही अगले महीने से राशन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में 2,15,315, नगरी क्षेत्र सिकंदराबाद और ककोड़ में 57,920 यूनिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें