फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सेफोलाइट और रीठे का इस्तेमाल का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे थे रसगुल्ले

विज्ञापन
खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में चौधरी स्वीट्स पर मिठाई के नमूने लेते खाद्य विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में सोमवार शाम को चौधरी स्वीट्स पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। सेफोलाइट व रीठे का इस्तेमाल कर सफेद रसगुल्ला तैयार किए जा रहे थे। विभाग की ओर से दो क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए और पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर जंक्शन मार्ग स्थित कलंदरगढ़ी गांव के पास चौधरी स्वीट्स पर जांच की गई। यहां पर गंदगी की ज्यादा शिकायत मिली। गोदाम और मिठाई बनने के स्थान पर काफी गंदगी जमा थी और पानी भी भरा हुआ था।
वहीं, भारी मात्रा में रसगुल्ला तैयार किए जा रहे थे। मौके पर पहुंच कर मिठाइयों का उत्पादन बंद कराया गया। वहीं, रसगुल्ले तैयार करने में अरारोट, खतरनाक सेफोलाइट और रीठे का इस्तेमाल किया जा रहा था। मक्खी व मच्छर वाले मिठाई पैक किए जा रहे थे। मौके से छेना, तैयार रसगुल्ले, सेफोलाइट और रीठे के पांच नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन

ममता चौधरी ने बताया कि दुकान संचालक पिंकू तेवतिया को उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिवाली को लेकर विभाग की ओर से शुद्ध ही शुभ संदेश के साथ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। ऐसे में सभी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें