फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लगने लगा है डर, काला आम चौराहे पर बैनर लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में लगने लगा है डर, कालाआम चौराहे पर बैनर लेकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन

बुलंदशहर। दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को बैनर हाथ में लेकर डीएम और एसएसपी के खिलाफ काला आम चौराहे पर प्रदर्शन किया। महिला का कहना है कि एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन दोनों आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने यहां तक बैनर पर लिखा है कि अब उत्तर प्रदेश में रहने से डर लगता है।
विज्ञापन

बैनर में लिखा था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म करने वाले पप्पू और चमन नामक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। महिला का आरोप है कि एक साल हो गया। वह आरोपियों को पकड़वाने के लिए चौकी से लेकर थाने तक के चक्कर काट चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उल्टे महिला को धमकी देते हैं कि उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। यदि उसने फैसला नहीं किया तो वह उसकी हत्या कर देंगे। महिला ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के अलावा बुलंदशहर के कई अधिकारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि महिला उनसे मिले और पूरा मामला बताए। पूरी जानकारी होने के बाद वह कार्रवाई कराएंगे। बाद में महिला को काला आम चौराहे से कुछ पुलिसकर्मियों ने समझाया और उसे घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें