फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोहल्ला निवासी युवक किशोरी को अगवा कर अपने घर ले गया। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों और अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात वह परिवार के लोगों के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे उसकी आंख खुलने पर देखा कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर में नहीं है। बेटी को नहीं पाकर उसने पत्नी को जगाया और परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी को तलाश करने लगे। बेटी को तलाश करने के दौरान उन्हें देखा कि मोहल्ला निवासी बलजीत और सुनील स्कूटी से बेटी ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बलजीत, सुनील को दबोच लिया। दोनों उनके साथ हाथापाई करते हुए फरार हो गए। उनके फरार होने पर जब उन्होंने बेटी से जानकारी की तो उसने बताया कि बलजीत ने उसे घर के बाहर बुलाया और पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए अगवा कर घर ले गया था। यहां कमरे में भोलू, सोनू पहले से ही मौजूद थे। बलजीत ने उसे आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने परिवार के लोगों व अन्य किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें