फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आवाज सुनकर आए भाई ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वहां से धमकी देकर भाग गया। मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में नौकरी करते हैं। उनके बच्चे व पत्नी गांव में ही रहते हैं। छह फरवरी को पीड़ित की पत्नी शादी के चलते मायके गई हुई थीं। रात को उनकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी घर में ऊपर कमरे में सो रही थी। बेटा और छोटी बेटी नीचे कमरे में सो रहे थे। रात को आवाज आई तो बेटा ऊपर वाले कमरे में गया। वहां पर पड़ोस में रहने वाला युवक बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

बेटे ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और धमकी देता हुआ छत कूदकर भाग गया। पीड़ित की बेटी बेसुध अवस्था में पड़ी थी। कमरे में इंजेक्शन भी पड़ा हुआ था। किशोरी ने होश में आकर परिजनों को बताया कि रात को किसी ने दरवाजा खटखटाया था, उसको लगा भाई या छोटी बहन है। किशोरी ने दरवाजा खोला तो पड़ोसी युवक जबरन कमरे में घुस गया और उससे जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म, धमकी, मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें