फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पशु कटान करने जा रहे चार गिरफ्तार, पशु कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। थाना पुलिस ने प्राइमरी स्कूल के सामने से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से पुलिस ने एक पिकअप वाहन से तीन भैंस व तीन कटरे मुक्त कराए हैं। आरोपियों से पशु कटान के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि रविवार रात को सलेमपुर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सलेमपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास एक पिकअप वाहन में कुछ आरोपी पशुओं को कटान के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने कुछ दूरी पर ही आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आसिफ, सगीर, लुकमान निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर और हबीब निवासी मोहल्ला काूननगोयान थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। चारों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों के पिकअप से पुलिस ने तीन भैंस, तीन कटरे और कटान के उपकरण और अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें