फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार अनुपस्थित चल रहे 39 सफाईकर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
11वी की छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

डिबाई। करणवास चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ स्कूली वैन चालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी है। वही, अब पीड़िता के पिता ने थाने पर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।डिबाई की करण वास चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार शाम को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री सीबीएससी बोर्ड के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। बताया कि उनकी पुत्री घर से प्रतिदिन की तरह स्कूली वैन से स्कूल गई थी। जहां से वह दोपहर को वापस लौट रही थी। अंतिम गांव उसका होने के कारण पहले ही सभी छात्राएं रास्ते में उतर चुकी थी। वेन में उस दौरान वह अकेली मौजूद थी। आरोप है कि उसी समय वैन चालक ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी है। छात्रा ने घर जाकर अपनी बहन को मामले के बारे में बताया। पीड़ित पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें