फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार अनुपस्थित चल रहे 39 सफाईकर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार अनुपस्थित चल रहे 39 सफाईकर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 39 सफाई कर्मचारी लंबे समय से विभाग को बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। इससे संबंधित रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। इस आदेश के तहत जब तक वह ड्यूटी से गायब रहे, तब तक के समय का उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। साथ ही दूसरे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनकी ऐसी शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि जिले के 16 ब्लॉक में 946 ग्राम पंचायत हैं। इनमें एक हजार से अधिक ग्रामीण सफाईकर्मी तैनात हैं। इनकी जिम्मेदारी है कि वह गांव में नियमित साफ-सफाई करें। इस समय विभाग की ओर से गांव-गांव साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसका निरीक्षण भी समय-समय पर किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर विभिन्न गांवों में 39 सफाई कर्मचारी ऐसे पाए गए जो विभाग को बिना सूचना दिए ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। इनके द्वारा कोई प्रार्थना पत्र भी विभाग को नहीं दिया। कई बार विभाग स्तर से इन सफाई कर्मचारियों को नोटिस भी दिए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। डीपीआरओ ने बताया कि अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए इन सभी सफाई कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाते हुए उन्हें अवैतनिक कर दिया है। जितने दिन यह सफाई कर्मी अनुपस्थित रहे हैं उस अवधि का उन्हें कोई वेतन देय नहीं होगा। सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से गांवों में सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी हुई थी।
विज्ञापन

20 से 150 दिन से चल रहे थे अनुपस्थित
डीपीआरओ के अनुसार विभाग को बिना सूचना दिए लगातार अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मचारी 20 से 150 दिनों तक अनुपस्थित चल रहे थे। अब जारी किए गए आदेश के तहत यदि वह काम करेंगे तो उन्हें वेतन मिलेगा। यदि नहीं करेंगे तो वेतन नहीं दिया जाएगा। कार्रवाई के बारे में डीएम व विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों में 39 सफाई कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित चल थे। इनका पता लगने पर पहले उन्हें कई बार नोटिस दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया है। सफाईकर्मी जितने अनुपस्थित रहे हैं उस अवधि का उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। आगे भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं होगी। - डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें