फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर युवक ने शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम बदलकर युवक ने शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक ने अपना नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर एक अनुसूचित जाति की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने एक मदरसे में लड़की का धर्म परिवर्तन भी करा दिया, लेकिन युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता लड़की व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एफआईआर दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की मुलाकात घर के समीप ही एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम बदलकर उसकी पुत्री को बताया था। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बीते दिनों कई बार उसकी पुत्री ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक उसके साथ टाल मटोल करता रहा। बाद में उसकी पुत्री को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय से है। युवती के पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक उसकी पुत्री को एक मदरसे में ले गया तथा पुत्री का धर्म परिवर्तन करा दिया। धर्म परिवर्तन होने के बाद भी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। आरोपी ने युवती से करीब 60 हजार रुपये भी ले लिए। शुक्रवार दोपहर बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान, अशोक बिधूड़ी, राहुल वर्मा, विशाल चौहान आदि कार्यकर्ता पीड़िता व उसके परिजनों के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मदरसे में कलमा पढ़ाया
पीड़िता का आरोप कि जब तक उसे पता चला कि युवक दूसरे समुदाय से है, तब तक उसका सब कुछ लुट चुका था। युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन करने को कहा। जिस पर वह उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी युवक उसे एक मदरसे में ले गया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता के अनुसार मदरसे में उसे कलमा पढ़ाया गया, लेकिन, इसके बावजूद युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
धर्म परिवर्तन करने वालों पर भी हो कार्रवाई
बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान, राहुल वर्मा एवं भाजपा नेता अशोक बिधूड़ी ने कहा कि लड़की का जहां धर्म परिवर्तन कराया गया है, उस मदरसा संचालक एवं धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है।
विज्ञापन

कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी युवक व युवती के काफी समय से मिलना जुलना सामने आया है। आरोपी युवक की दो दिन पूर्व ही शादी हुई है। गहनता से जांच पूरी होने के बाद ही अन्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें