फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने धोखे से धर्म छिपाकर कर शादी कर ली। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और धर्मांतरण एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि दस माह पहले व्हॉट्सएप पर वह मेरठ क्षेत्र निवासी निशांत खान निवासी गांव जानी मेरठ के संपर्क में आई। युवक ने उससे धर्म छिपाकर शादी का प्रस्ताव रखा, उसने हामी भर दी। दो जुलाई 2020 में युवक ने उसे गुलावठी बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो दो अज्ञात व्यक्ति वहां खड़े थे। वह गाड़ी में बैठ गई और इन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जब वह होश में आई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने काफ ी मिन्नतें की, लेकिन आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकी दी कि उसने निकाह किया है। धमकी देते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। करीब दस दिन पूर्व युवक उसके घर आया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ धोखे से शादी कर ली है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी मेरठ निवासी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और धर्मांतरण एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रकरण में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें