फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर जेठ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर जेठ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दूध में नशीला पदार्थ देकर जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले में ससुराल वालों पर दहेज की खातिर उत्पीड़न करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि उसका विवाह गत वर्ष देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक आशीष के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल पक्ष दहेज से खुश नहीं था। वे दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसका आरोप है कि काफी समय से उसका जेठ उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था, लेकिन, बीते दिनों आरोपी जेठ ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपी जेठ व अन्य ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। मामले में देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ, सास, ससुर व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें