फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के बॉडीगार्ड रामफल सिंह नहीं रहे

Wed, 09 Nov 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद बोस के बॉडी गार्ड रहे आजाद हिंद फौज के जवान रामफल सिंह का 108 साल की आयु में मंगलवार रात को निधन हो गया। औलेढ़ा गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।

वह दो दशक तक नेताजी का दर्शन करने के लिए देशभर का दौरा करते रहे। वह मानते थे कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई थी। उनकी प्रेरणा से क्षेत्र के सौ से ज्यादा युवक सेना में भर्ती हुई।  ग्राम औलेढ़ा निवासी रामफल सिंह यादव आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे थे। वह आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाषचंद बोस के बॉडीगार्ड रहे थे।
विज्ञापन


उनके पौत्र अनिल कुमार ने बताया कि वह सिंगापुर, जर्मन, वर्मा और जापान में दिनरात नेताजी के साथ रहे। नेताजी उनपर बड़ा विश्वास करते थे। वह नेताजी का साहस और देशभक्ति देखकर उनकी सेवा में लगातार समर्पित रहे।  मंगलवार रात 108 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ ग्राम औलेढ़ा में किया गया। अंतिम संस्कार में पुलिस गारद ने सलामी दी। एसडीएम सदर अरुण यादव, सीओ यशवीर सिंह, तहसीलदार जीत सिंह सैनी एवं थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


चिता को मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र दयाचंद सिंह ने दी। वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए ताम्र पत्र भेंट किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें