जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव जड़ौली में वोटर लिस्ट फाड़ने को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। मामले में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी एक पक्ष के लोगों ने कहासुनी की। जड़ौली गांव में वोटर लिस्ट को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद से एक पक्ष के लोगों ने नोकझोंक की।
पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव जड़ौली में वोटर लिस्ट फाड़ने को लेकर दो पक्षाें में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया गया।