फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद में हरचंद कॉलेज के संभव रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। एकेपी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज के संभव प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उपविजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष कॉलेज की प्रथम प्राचार्य डाॅ. पद्मा उपाध्याय की स्मृति में कराया जाता है। इस वर्ष का विषय विकसित भारत 2047 दिवास्वप्न या वास्तविकता था। इसमें प्रथम स्थान पर संभव, द्वितीय स्थान एकेपी डिग्री कॉलेज की खुशी, तृतीय स्थान पर ब्रह्मानंद महिला महाविद्यालय की बीना शर्मा रहीं।
ब्रह्मानंद कॉलेज की अंजलि शर्मा, डीएवी की रजनी सोलंकी, केडी कॉलेज की दिव्या शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसमें डीएवी कॉलेज के प्राध्यापक राजेश गर्ग, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कॉर्डिनेटर डॉ. पद्मजा मिश्रा, डीएन पीजी कॉलेज से डाॅ. पीयूष त्रिपाठी, एकेपी की प्राचार्य डिंपल विज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें