फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस ज्यादा वसूलने पर डीएवी में हंगामा

Wed, 02 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्राइवेट परीक्षा फार्म के लिए ज्यादा शुल्क वसूल करने पर डीएवी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा कर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्र नेता सोनू चौधरी, त्रिभुवन, उमेश, नावेद और अनवर आदि ने बताया कि इस समय सीसीएसयू की ओर से रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं।

परीक्षा फीस के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से निर्देश जारी की जा चुकी है। डीएवी कॉलेज सहित कई ऐसे कॉलेज हैं जहां पर परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि इस राशि को अधिकतर छात्र भुगतान करने में असमर्थ हैं। इस दौरान छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर अवैध रूप से वसूली जा रही परीक्षा फीस की जांच कराने की मांग की है।

साथ ही चेतावनी दी है कि इस मामले में जांच नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए छात्रों ने एक दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। उधर डीएवी के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने छात्रों के आरोप को निराधार बताया है।

पुलिस से हुई नोकझोंक
डीएवी में अवैध वसूली के आरोप लगाने वाले छात्र नेता डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया।

इसपर छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में नगर कोतवाल आरके सिंह ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

डीआईओएस को सौंपी जांच
छात्र कल्याण समिति यूपी के उपायध्क्ष नगेंद्र कुमार द्वारा राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, यूनिवर्सिटी के कुलपति और डीएम को परीक्षा फार्म जमा करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की जांच डीआईओएस से की है।
विज्ञापन


डीएम ने डीआईओएस रामाज्ञा कुमार को जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार डीआईओएस ने डीएवी कॉलेज पहुंचकर जांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें