फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रावण पूर्णिमा को बहनों ने भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने रक्षा के वादे के साथ-साथ बहनों को उपहार देकर खुशी में चाद चांद लगा दिए।
नगर निवासी महिला संगीता अहलावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भाई को राखी स्वयं अपने हाथ से तैयार कर बांधी, जो पेड़-पौधों से तैयार की। वहीं, गुड़गांव से आई युवती अनिता सिसौदिया उर्फ एनी ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए घर पर ही मिठाई तैयार की। वहीं, दूसरी ओर त्योहार पर खरीदारी को लेकर नगर के बाजार गुलजार रहे। बहनों ने राखियों और मिठायों की जमकर खरीदारी की। उधर, कई स्थानों पर युवाओं ने पतंग उड़ाकर भी त्योहार मनाया।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल
बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर मुस्लिम बहन ने हिंदू भाई को राखी बांधकर एकता की मिसाल पेश की। स्याना निवासी भाकियू एनसीआर के मुख्य महासचिव चौधरी मांगेराम त्यागी वर्षो से नरसेना क्षेत्र के गांव निवासी नर्गिस को ईद के दौरान ईदी देना नहीं भूलते हैं। वहीं, दूसरे समुदाय की होने के बाद भी नर्गिस रक्षाबंधन पर राखी बांधना नहीं भूलती हैं। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन बहन नर्गिस ने चौधरी मांगेराम त्यागी को राखी बांधकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।
कस्बों और गांवों में भी धूमधाम से मनाया गया पर्व
अनूपशहर/बुगरासी/गुलावठी/स्याना। अनूपशहर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांध अपनी रक्षा का वचन लिया। आरएसएस स्वयंसेवकों ने गूगल मीट के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व मनाया। बुगरासी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। गुलावठी में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखियां बांधी। स्याना में रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास व परम्परागत ढंग से मनाया गया। हालांकि कोरोना के चलते लोगों द्वारा आने जाने में एहतियात भी बरती गई। नगर क्षेत्र के बाजार भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। लेकिन त्यौहारी खरीदारी ठीकठाक हुई।
विज्ञापन

यात्रियों की उमड़ी भीड़, वाहनों की रही मारामारी
बुलंदशहर। रक्षाबंधन त्योहार के दिन गैर राज्यों में रह रहे लोगों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक अपनों के बीच पहुंचने के लिए मारामारी रही। कोरोना के चलते निजी बसों का संचालन न होने से विभिन्न रूटों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें भी कम पड़ गई। यात्रियों को घर पहुंचने के लिए इंतजार करने के साथ-साथ धक्के भी खाने पड़े। वहीं, निगम की बसों में बहनों ने निशुल्क यात्री का लाभ उठाया। मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए निशुल्क सफर करने की सौगात दी गई थी। जिसे रविवार रात्रि से सोमवार रात्रि तक बहनों ने जमकर फायदा उठाया। वहीं, सोमवार सुबह से निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। यात्रियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए उप्र परिवहन निगम द्वारा पूर्व में ही सभी तैयारियां कर ली थी। लेकिन डिपो से पहले जाम में बसों के फंसने से यात्रियों को अड्डे पर काफी इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें