फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिनों में बारिश के आसार

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
लू से बचने को कुछ इस तरह निकलीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगले दो दिन में मौसम के यू-टर्न लेने की संभावना बन रही है। विशेषज्ञों ने मौसम में बदलाव के संकेत जताए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश होगी। वहीं, सोमवार को गर्मी ने अपना खूब रंग दिखाया। गर्मी के चलते लोग घरों में ही रहे, जिससे सड़कों पा चहल-पहल कम रही।  
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान कभी ज्यादा तो कभी कम होने का सिलसिला जारी है। इस माह में अब तक तीन बार गर्मी रिकार्ड तोड़ चुकी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि मंगलवार को भी तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को उमस ने आमजन के साथ पशु और पक्षियों को बेहाल कर दिया।  मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि अगले दो दिन में मौसम में बदलाव के संकेत बन रहे हैं। संभावना बन रही है कि आंधी, तूफान और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


60 हजार बच्चे झेल रहे गर्मी की मार
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 60 हजार बच्चे गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं। जिले के 800 परिषदीय स्कूलों में न बिजली कनेक्शन है और न ही पंखे की व्यवस्था। ऐसे में इस उमस भरी गर्मी में बच्चे परेशान हैं। जनपद में परिषदीय और जूनियर हाईस्कूलों की संख्या 2400 से अधिक है।

इनमें से करीब 800 स्कूल ऐसे हैं जहां पर अब तक बिजली कनेक्शन नहीं और पंखे की व्यवस्था नहीं है। इन स्कूलों में बच्चों के साथ ही अध्यापकों को भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि शासन और विभागीय आदेश के बावजूद आज तक किसी भी अधिकारी ने इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन और पंखे आदि लगवाने की दिशा में पहल नहीं की। बीएसए वेदराम ने कहा कि जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उनके बारे में शासन और विभाग को पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन और पंखों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें