फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव पहुंची राहुल की संदेश यात्रा

Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर यात्रा शनिवार को गांव-गांव पहुंची। सिकंदराबाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा को लेकर पहुंचे और राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया। कई गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।

शनिवार को पूर्व सांसद भगतराम ने कांग्रेस जिला मुख्यालय पर राहुल गांधी संदेश यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राहुल गांधी संदेश यात्रा सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंची। पूर्व सांसद भगतराम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार यदि यूपी में आती है तो किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष किसानों, गरीबों और शोषितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल में यूपी बदहाल हो चुका है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद चरम पर है। प्रदेश में गुंडाराज आ गया है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के कई गांवों में हुई नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस नेता देवरंजन नागर ने कहा कि आज किसान खुद को लुटा हुआ मान चुका है। उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो रहा है और किसानों की आरसी जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह, सुनील चरौरा, सच्चिदानंद गौड़, भूपेंद्र यादव, कैफी फैसल, नितिन भटनागर, इस्लाम मलिक, नरेंद्र दलाल, अंकित चौधरी, तुषार चौधरी, रूवेज राही, धर्म सिंह, हर्षवर्धन वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह, आदर्श देव शर्मा, मोहम्मद इरशाद, अनिल शर्मा आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें