मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए मल्टीप्लेक्स में मूवी देखना किसी सपने से कम नहीं है। इन बच्चों का यह सपना पूरा करेगी नगर पालिका।
नगर पालिका 18 नवंबर को नगर की मलिन बस्तियों के 5 से 15 साल के करीब 250 बच्चों को एमएमआर मॉल के मल्टीप्लेक्स पर भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म को दिखाएगी।
इन बच्चों के लाने-ले जाने से लेकर इंटरवल के दौरान खाने पीने की व्यवस्था भी पालिका द्वारा की जाएगी। नगर पालिका ने प्रत्येक बस्ती से 25 बच्चों को चिह्नित किया है। शहर की करीब 10 बस्तियों से इन बच्चों को मॉल ले जाकर फिल्म दिखाई जाएगी। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग का कहना है कि बच्चों को फिल्म दिखाने के बाद मॉल भी घुमाया जाएगा।