फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: बुलंदशहर पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Sat, 24 Feb 2024 09:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
बुलंदशहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को मुरादाबाद से फिर से शुरू हुआ। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार  किया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखें।

विज्ञापन

नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता: राहुल
मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह हिंदुस्तान सबका है। सवाल उठाया कि 90 प्रतिशत लोगों की कोई भागीदारी नहीं होगी तो तरक्की कैसे होगी। इसके लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता लग जाएगा कि किनके हाथों में सबसे जरूरी काम हैं। 

प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान पूछा ससुराल वालो क्या हाल है। आपसे दो साल बाद मुलाकात हो रही है। बीते इन वर्षों में यहां कुछ नहीं बदला। जब दो साल पहले जनसभा हुई तब विधानसभा चुनाव होने वाला था। आप लोगों ने योगी जी को जिताया। आपकी जो समस्याएं थी वह वैसी ही हैं। 
विज्ञापन


महंगाई और बेरोजगारी असली समस्या: प्रियंका 
आज असली समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। नौजवान मेहनत करते हैं। दिनरात पढ़ते है फीस भरते हैं फिर भी रोजगार नहीं मिल रहा। यहां पीतल के कारखाने लगे हैं। आज पीतल उद्योग की तरक्की नहीं हो पाई है। सरकार ने कोई मदद नहीं की ऊपर से जीएसटी और लगा दी है। इससे काम आधा हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें