मानक के अनुसार सड़क न बनने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य भी रूकवा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। ग्रामीणों ने सड़क को नए सिरे से दूसरे माल के साथ सड़क निर्माण की मांग की है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आरईएस विभाग के ठेकेदार ने शनिवार को अमरपुर ग्राम से सड़क पर फाइनल कार्य करना शुरु किया जो थौना ग्राम तक पहुंच गया सुबह ग्रामीणों ने देखा कि ताजा बनी सड़क कई स्थानों पर उखड़ रही है पता लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्य को रूकवा दिया।
सूचना पर पहुंचे एई वाजिद खां व जेई आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क को नए सिरे से बनवाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण इस पर नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि पहले मानक के अनुसार माल मंगवाया जाए और उसके बाद सड़क निर्माण शुरू कराया जाए।
इस दौरान किसान संगठन के अनिल शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ.धर्मसिंह थौना प्रधान कृपा शंकर अमरपुर प्रधान बबलू, खां इजलाल खां, कमलजीत, सतबीर, बोबी, लीला सिंह, मुन्नीलाल, बीघा सिंह, दयाराम, सुभाष, देवपाल, मुम्ताज खां, रिहान, पठान, वाहिद, भाई सरजीजान आदि रहे।
बुगरासी-स्याना मार्ग दो किमी रहेगा जर्जरस्याना-बीबीनगर मार्ग बनने के बाद भी बुगरासी-स्याना रोड दो किलोमीटर पूरी तरह से जर्जर ही रहेगी। नवीनीकरण का समय पूरा नहीं होने के कारण दो किलोमीटर मार्ग का बजट पास नहीं हो पाया है। इसके लिए क्षेत्रवासियों को लगभग दो वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।
बुगरासी-स्याना-बीबीनगर 16 किलोमीटर का मार्ग बनाया जा रहा है। इसके लिए 37 करोड़ का बजट पास हुआ था। स्याना से बीबीनगर की सड़क लगभग छह माह पूर्व तैयार हो चुकी है। बुगरासी-स्याना मार्ग की दूरी आठ किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है।
इस मार्ग पर हाजीपुर से धनियावली तक लगभग दो किलोमीटर का रोड पूरी तरह से जर्जर है। पीडब्लूडी के एक्सईएन अनिल गुप्ता ने बताया कि दो किलोमीटर के इस रोड का नवीनीकरण 2014 में हुआ था। 2017 के बाद ही इस टुकड़े का निर्माण संभव है। इसका बजट पास नहीं हुआ है।
कुल मिलाकर क्षेत्रवासियों की सड़क बनने की मांग तो पूरी हुई, लेकिन आठ किलोमीटर के इस टुकड़े में अभी दो किलोमीटर जर्जर मार्ग को जनता को दो साल और झेलना पड़ेगा।