फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ी नीरू

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ी नीरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा टांडा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें जिलेभर के बालक-बालिकाओं ने भागीदारी की। 100 व 200 मीटर की दौड़ में शिकारपुर ब्लॉक की बालिका नीरू ने पहला, पारुल ने दूसरा और त्रिवेणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांसद भोला सिंह ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित की देखरेख में चली।
विज्ञापन

जूडो कोच कमल यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दौड़, लंबीकूद, वालीबॉल और खो-खो आदि प्रतियोगिता कराई गईं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निखिल कुमार ने पहला, दीपक ने दूसरा और घनेंद्र ने तीसरा स्थान पाया। वालीबॉल प्रतियोगिता में बुलंदशहर की टीम ने पहला और गुलावठी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में डिबाई ब्लॉक की टीम ने पहला और शिकारपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अमित समेत जनपद के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें