फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अजगर ने गीदड़ का किया शिकार, ग्रामीण सहमे

विज्ञापन
गांव कैथाला में अजगर को पकड़ते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव कैथाला में बुधवार को गन्ने के खेत में एक अजगर ने गीदड़ का शिकार कर लिया। अजगर को देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव कैथाला निवासी ग्रामीण राहुल यादव, नवीन यादव, सोनू यादव और रचित यादव ने बताया कि गांव की दो महिलाएं खेत में घास काटने गई थीं। तभी उन्होंने गन्ने के बीच एक बड़े अजगर को गीदड़ को जकड़े हुए देखा। अजगर ने गीदड़ को अपने शिकंजे में कस रखा था। महिलाओं ने डरकर शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों को दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान लाला के खेत पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों से अजगर के चंगुल से गीदड़ को छुड़ाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ही ग्रामीणों ने काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को एक बोरे में बंद कर लिया और वन विभाग को सौंप दिया।
अजगर के चंगुल से छुटे गीदड़ मृत पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के दो अजगर अक्सर देखे जाते रहे हैं। एक को अब पकड़कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई जबकि दूसरा अजगर अभी क्षेत्र में ही है।
ऐसे में इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से दूसरे अजगर को भी पकड़ने की मांग की है। डीएफओ डाॅ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि अजगर जहां-तहां अक्सर देखे जाते रहते हैं। यदि कहीं पर अजगर दिखाई दे तो उसे पकड़ कर दूर ऐसे स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से आबादी दूर हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें