फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता के नाम अस्पताल को मिलेंगे 20 करोड़

Thu, 25 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव के नाम पर औरंगाबाद में बनने वाले 100 बेड के अस्पताल के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। जल्द ही अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। इससे करीब चार लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


गुलावठी क्षेत्र के  गांव औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। कारगिल की जंग में उन्होंने शरीर पर 18 गोलियां खाने के बाद आतंकियोें के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। इसी पराक्रम के चलते राष्ट्रपति ने उनको सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव के गांव को 100 बेड के अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। अनुपूरक बजट में सीएम ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही फंड मिल जाएगा। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव की ओर ध्यान आकर्षित कराया था।
विज्ञापन


विधानसभा में गूंजा शहीद  की मदद का मुद्दा
बुलंदशहर (ब्यूरो)। विधानसभा में बुधवार को कुपवाड़ा में शहीद हुए जनपद के लाल का मुद्दा उठा। अनूपशहर विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने विधानसभा में नियम 56 के तहत मामला उठाते हुए कहा कि रोंडा गांव निवासी विशाल चौधरी पुत्र दीनदयाल सिंह कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।

उन्हें सरकार द्वारा 20 लाख रुपये की सहायता दी गई, जो नाकाफी है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता चाहती है कि शहीद के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, उनकी विधवा को सरकारी नौकरी, उनके बच्चों की शिक्षा के लिए नगर क्षेत्र में आवास और पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिया जाए। विधायक गजेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा कराने की भी मांग की।

150 गांवों की जद में होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
औरंगाबाद अहीर में 100 बेड का अस्पताल बनने से गुलावठी और सिकंदराबाद क्षेत्र के 150 गांवों में सरकार की स्वास्थ्य सेवाए पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट में 100 बेड के अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। जल्द ही परमवीर चक्र विजेता के गांव औरंगाबाद अहीर में अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा।  - हरेंद्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें